मथुरा: प्रथम पहल की नई टीम का एलान, गरीबों की सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचेंगे नए कीर्तिमान
मथुरा की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था प्रथम पहल फाउंडेशन अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की तैयारी में है। शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित चुनावी साधारण सभा में संस्था की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कन्हैया लाल अग्रवाल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। कार्यक्रम में सबसे बड़ी घोषणा संस्था के हॉस्पिटल को लेकर हुई