कोटा: शासकीय प्रा शा लुसदा में शिक्षकों की भारी कमी, बच्चों ने मांगा एक और शिक्षक #jansamasya
Kota, Bilaspur | Aug 8, 2025 वि खं कोटा के शा प्रा शा लुसदा में शिक्षकों की कमी है।स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक कक्षाएं संचालित हो रही है लेकिन सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर है।पढ़ाने के साथ प्रशासनिक और शासकीय दस्तावेजी कार्य भी अकेले ही संभालते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई पुरी नहीं हो पाती। बच्चों ने शासन प्रशासन से अपने स्कूल के लिए एक और शिक्षक की मांग की है।