इकौना: चक्र भंडार में झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, आर्मी की तैयारी कर रहा था, पुलिस जांच में जुटी
चक्रभंडार में घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव पाया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है जबकि पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा दिया है।वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।