शाहपुरा: अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम का सख्त एक्शन, दो और प्रतिष्ठानों में संचालकों की सहमति से कराई गई तालाबंदी
जबलपुर में अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी मार्ग और लाइसेंस संबंधी नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर निगम की संयुक्त टीम ने दो दिनों में पांच संस्थानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की। निगम ने साफ कहा है कि अग्नि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।