शाहपुरा। श्री रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में वरिष्ठ उपाध्याय के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।