हाथरस: ब्रह्म भोज के बाद लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस के सादाबाद बलदेव रोड पर डीसी पब्लिक स्कूल के सामने एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग खजान सिंह पुत्र शेर सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया बाइक सवार बुजुर्ग ब्रह्म भोज के बाद गांव रदोई से सादाबाद लौट रहे थे तभी डीसी पब्लिक स्कूल के सामने कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।