बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में जिम में दबंगों ने घुसकर की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में जिम में दबंगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है ।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।