बरेली: किला थाना क्षेत्र में बैंक अधिकारी बनकर 34 हजार रुपए उड़ाए गए
किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक के खाते से साइबर ठगों द्वारा ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए थाना पुलिस ने सोमवार को बताया कि बैंक अधिकारी बन युवक के खाते से रुपए निकाल लिए गए हैं। युवक द्वारा अपना ओटीपी बताया गया था।