शिक्षा सभा चौक से पुलिस ने देसी कट्टे के साथ आठ आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर थाना ले गई जिसके बाद शनिवार के सुबह 11:00 बजे सभी आरोपी को स्वास्थ्य जांच करने के लिए सदर अस्पताल लाया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। बता दे की अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और जगह-जगह पर पुलिस की गस्ती भी की जा रही है ।