हरदा: जिले के ग्राम भमोरी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Harda, Harda | Jun 14, 2026 जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमोरी में रविवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दुर्गाबाई बराहे (22) पत्नी हेमराज बराहे निवासी ग्राम दिवरखेड़ी, जिला बैतूल के रूप में हुई है।