नावकोठी: हसनपुर बागर: गैस डीलर ने उपभोक्ता से की धोखाधड़ी, गैस न मिलने पर जिलाधिकारी से शिकायत
गैस एजेंसी के डीलर के द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत जिला पदाधिकारी बेगूसराय से की गई है। हसनपुर बागर के राम नंदन सिंह ने बताया कि पत्नी आशा देवी के नाम से जयमंगला एचपी गैस वाटिका पहसारा के द्वारा गैस कनेक्शन मिला हुआ है। डीलर ने ओटीपी लेने के बाद भी गैस डिलीवरी नहीं कराया। उल्टे डरा धमका कर भगा दिया।जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाया है।