BAGHPAT DESK : बागपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सोमवार को करीब सरूरपुर गांव के किसानों ने एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि चौकी पर तैनात दरोगा बेवजह चालान काटता है और बुजुर्ग किसानों से अभद्रता करता है। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरूरपुर चौकी पर तैनात दरोगा खेतों में जाने वाले किसानों को परेशान करता है और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी चालान काट देता है। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव से जुड़ा है।
हाल ही में एक किसान का चालान काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान अपने घर से खेत के लिए निकला था, जिसका घर चौकी से मात्र 50 मीटर दूर है। किशन ने दरोगा को बताया कि वह खेत पर जा रहा है, लेकिन फिर भी उसका चालान काट दिया गया।
किसानों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को मामले की जांच कराने औ�
Baghpat, Bagpat | Jul 20, 2026