तखतपुर: महिलाओं ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर 200 परिवारों का गुस्सा फूटा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
बुधवार को सुबह तकरीबन 11:00 मिली जानकारी, 200 परिवारों का फूटा गुस्सा, अब कलेक्टर कार्यालय में होगा उग्र प्रदर्शन! दूषित पानी, जर्जर सड़क और बदहाल सीवरेज से त्रस्त सईदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।