कर्वी: महंत भरतदास के लालापुर बाल्मीक आश्रम आने की चर्चा से बढ़ा तनाव, महिलाओं ने जताया विरोध
वाल्मीकि आश्रम के पूर्व महंत भरतदास के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। आश्रम में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय महिलाओं के साथ रविवार 1 बजे पहुंचीं और भरतदास के संभावित आगमन का विरोध करते हुए नए महंत की नियुक्ति की मांग की है।