हौज खास: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मेयर ने संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा
आज मीडिया से बात करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा मेयर का काम सबकी सेवा करना होता है, किसी पार्टी से जुड़ना नहीं। लेकिन, इस मेयर ने संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा है। आपका काम पीठासीन अधिकारी के आदेश का पालन करना था, और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कोर्ट स्थायी समिति के गठन का आदेश देता है।