हौज खास: सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए दिल्ली एलजी ने निकाला टेंडर : मंत्री सौरभ भारद्वाज
आज प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अपनी सोशल मीडिया को हैंडल करने के लिए कंपनी को हायर करने का टेंडर निकाला है। सोशल मीडिया पर अपना चेहरा चमकाने के लिए उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिल्लीवालों के टैक्स के पैसे से डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने का फ़ैसला लिया है।