बौंसी: डीपीआरसी भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
Bausi, Banka | Jan 29, 2026 पुराना अस्पताल स्थित डीपीआरसी भवन में गुरुवार करीब 1:00 बजे एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बौसी बीडीओ हर्ष पाराशर, बाराहाट बीडीओ गोपाल कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।