दावथ: मलियाबाग एक घर में चोरी करने गए चोर को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।
Dawath, Rohtas | May 24, 2024 मलियाबाग एक घर में चोरी कर रहे एक चोर को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। पीड़ित व्यवसाई रंजन कुमार ने बताया कि मैं मलियाबाग कवई निवासी गुप्तेश्वर सिंह के किराया के मकान में रहता हूं और मलियाबाग में किराना दुकान चलाता हूं, शुक्रवार की दोपहर मैं अपने किराया के मकान में खाना खाने के लिए जब किवाड़ खोलकर अंदर गया तो अंदर देखा कि घर के सभी समान बिखरे पड़े हैं ।