कोल: महुआखेड़ा क्षेत्र में घर से नकदी लेकर भाभी के भाई के साथ युवती हुई फरार, लड़की के भाई ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Koil, Aligarh | May 8, 2024 गांव के बाहर से युवक युवती को लेकर अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। जब पूरे घटना की जानकारी युवती के भाई को हुई तो उसने युवती को तलाश किया लेकिन युवती का कोई अता पता नहीं चला। भाई ने बताया कि युवती घर में रखी नगदी भी लेकर फरार हुई है। इस संदर्भ में युवक के द्वारा बुधवार करीब 8:00 बजे संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।