कोल: मानपुर रोड़ पर सड़क पर घायल अवस्था मे मिला बाइक सवार अज्ञात युवक, स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए भेजा ज़िला अस्पताल
Koil, Aligarh | May 7, 2024 थाना खैर इलाके के मानपुर रोड़ पर स्थानीय लोगो को सड़क पर घायल अवस्था मे बाइक सवार युवक मिला जिसको देख स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को जानकारी दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायल को उपचार हेतु मंगलवार की रात जिला अस्पताल भेज दिया है।अज्ञात युवक की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है।