छतरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नाली के अभाव में गंदा पानी जमा हो रहा है।वही इस मामले की जानकारी आज 22 जून दोपहर करीब 1:30 बजे वार्ड वासियों ने दी है।