रायबरेली: काशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पति से नोंकझोंक के चलते खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
26 जनवरी 2025 समय 9:50 पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली सायरा बानो पत्नी वैश ने पति से हुई नोक झोक के चलते खाया जहरीला पदार्थ। प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ रोशन सिंह पटेल ने बताया की महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा।