रायबरेली: रायबरेली के एसजेएस विद्यालय में नाबालिक छात्र द्वारा नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों ने थाने में की शिकायत
25 जनवरी शनिवार शाम 5:00 बजे पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त हुई है। एसजेएस विद्यालय के कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कक्षा 8 के नाबालिक छात्र के द्वारा अश्लील इशारे व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए, छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना विगत 20 जनवरी की है, मामला आज दर्ज कराया गया है।