जमालपुर: जमालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में कई कर्मचारियों ने दिया योगदान, बीडीओ ने दिलाया बेहतर कार्यसंस्कृति का संकल्प
बुधवार को जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित कई कर्मचारियों ने औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने सभी कर्मचारियों का योगदान स्वीकार करते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और कार्यालय की कार्यसंस्कृति को बेहतर बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कह