निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में नि:शुल्क छाछ सेवा बनी जनसेवा की मिसाल, भीषण गर्मी में हजारों लोगों को मिली राहत
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में जैन जागृति सेंटर द्वारा संचालित नि:शुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प लगातार लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रहा है। प्रकल्प के सोलहवें दिन शेखावत सर्कल स्थित केंद्र पर पांच सौ लीटर छाछ वितरित की गई जहां दो हजार से अधिक लोगों ने शीतल छाछ का आनंद लिया। व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों की सहभागिता से यह अभियान