अनूपपुर: पसला में सनसनी: पिकअप ने युवक को मारी टक्कर, वार्ड-1 निवासी अभिषेक सिंह गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
वार्ड क्रमांक 1 निवासी अभिषेक सिंह (पिता जालिम सिंह) को पसला के पास एक पिकअप वाहन ने कथित रूप से जानबूझकर टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया ह,घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं घायल का उपचार जारी है।