लटेरी: एसपी ने 5 दिन के भीतर दूसरी बार आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों के किए तबादले, लटेरी सिरोंज के भी कई पुलिस कर्मी शामिल
करीब 5 दिन पहले विदिशा एसपी रोहित काशवानी ने 99 पुलिस आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों के तबादले किए थे। वहीं 5 दिन बाद एक बार फिर लटेरी, गंज बासौदा, विदिशा सहित अन्य थानो मे पदस्थ आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले हुए हैं।बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ने बताया कि दूसरी सूची मे 84 पुलिसकर्मी स्थानांतरित हुए है, जिसमे लटेरी तहसील के ही कई थानो के पुलिस कर्मी शामिल है।