रायपुर: दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया युवक डूबा, पिता ने जाने से किया था मना, सातपाखर में अब तक दर्जनों की हो चुकी है मौत
Raipur, Raipur | May 29, 2026 29 मई शुक्रवार शाम 5 बजे,राजधानी रायपुर में एक बार फिर लापरवाही और असावधानी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सातपाखर में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दर्दनाक बात ये है कि जिस दिन युवक अपना जन्मदिन मना रहा था, उसी दिन नदी की गहराई ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी ह