मछलीशहर: जमालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर गांव में शनिवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब किसान अपने खेत में परिवार के साथ फसल की रोपाई कर रहा था और अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज गर्जना के साथ बिजली गिर पड़ी।