एटा: गांव सुन्ना सिहोरी के 50 वर्षीय व्यक्ति ने खाई जहरीली दवा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया और रेफर किया गया
एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को 50 वर्षीय विकास नंदन पुत्र जालम सिंह ने घर में हुई कहासुनी से नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।