दनियावां: दनियावां बड़ी मुसहरी से पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Daniawan, Patna | Jun 16, 2026 दनियावां बड़ी मुसहरी से पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजबड़ी मुसहरी निवासी रामकरण कुमार है। बताया जाता है कि रामकरण कुमार बड़ी मुसहरी स्थित अपने ससुराल में रहकर शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बतायी की गिरफ्तार धंधेबाज को पूछताछ कर जेल भेजा गया है।