दो नवजात की मौत के मामले में आरोपित कथित महिला डाक्टर का अस्पताल तोड़ने की मांग को लेकर लोगों ने मंगलवार 12 बजे के लगभग चक्काजाम कर दिया। नगर निगम में कोई अधिकारी नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हाे गए और चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर हटाया।