देवीपुर: विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर देवीपुर प्रखंड के सभागार में रविवार को करीब 11:00 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के तत्वाधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला सिविल जज संगीता, जिला विधिक से अंकिता कुमारी, बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ खेपालाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने संयुक्त रूप से किया.