मंगलवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के गांव युसूफनगर छितरिया जागीर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय अर्श पुत्र अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह के करीब नौ बजे के आसपास हुई, जब अर्श अपनी साइकिल पर रहमत अली की दुकान से कॉपी खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान, सहरिया लक्खा की ओर से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी।