बीना: केसीसी कंपनी की हड़कल साइट पर बड़ा हादसा, लोहे का बीम गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल
Bina, Sagar | May 28, 2026 गुरुवार को रिफाइनरी विस्तार के लिए काम कर रही केसीसी कंपनी की हड़कल साइट पर बड़ा हादसा हो गया। जहां पर काम करते समय गुरुवार को मजदूर ओम नारायण के ऊपर लोहे का बीम गिर गया। घटना में मजदूर को गंभीर चोटे आई है वही मौके पर मौजूद मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद घायल को निकाला। जिसकी बाद तत्काल मजदूर को निजी वाहन से रिफाइनरी अस्पताल में भर्ती कराया।