सबलगढ़: शहर के डुंगरावली मार्ग पर गिरा हाई टेंशन पोल, रास्ता हुआ बंद
सबलगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत डुंगरावली को जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज तेज हवा और बारिश के चलते हाई टेंशन लाइन का पोल तथा पेड़ गिर गया, जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। हालात ऐसे हैं कि वाहन खेतों के रास्ते होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द पोल और पेड़ हटाने की मांग की है