बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
दरगाह थाना क्षेत्र इलाके से युवती का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली नगर के नाजिरपुरा निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक गांव निवासी युवती को कार सवार युवक ने उस समय अपहरण कर लिया, जब वह घर के बाहर किसी कार्य से निकली थी। आरोपित ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। वही सीओ ने बताया कि माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाच की जा रही।