बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धनगर समाज ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
बहराइच के टेड़वा बसंतापुर में 28 नवंबर को दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमले के खिलाफ धनगर समाज ने प्रदर्शन किया। इस हमले में परिवार के एक सदस्य के सिर में गंभीर चोट आई थी और उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 15 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।