छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से जिला विपणन विभाग की बड़ी लापरवाही और निष्क्रियता का मामला सामने आया है। गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत कोड़ेवा धान खरीदी केंद्र से 13 जनवरी को 900 बोरा धान भरकर मालीघोरी संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुआ ट्रक अब तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया।