राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में अज्ञात युवक ने 5 मिनट में एक गोदाम से चुराई रेंजर साइकिल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
राजाखेड़ा में अज्ञात युवक ने 5 मिनट के भीतर गोदाम में से उड़ाई रेंजर साइकिल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में आज एक अज्ञात युवक ने दुकान के गोदाम में रखी रेंजर साइकिल पर अपना हाथ साफ कर दिया। युवक ने महज 5 मिनट के भीतर इस घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है।