रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को श्री साईं सेवा संस्था द्वारा पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर नगर में भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे से भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,भजन कार्यक्रम में गायक प्रतीक मिश्रा और सूरज गुप्ता ने साईं गीत प्रस्तुत किया।