शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलानी की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां वर्ष 2009 में जन्मी आदिवासी छात्रा ममता बरेला की अंकसूची में जन्मतिथि 01-01-1900 दर्ज कर दी गई। रिकॉर्ड में उम्र 127 वर्ष दर्शाए जाने से छात्रा को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस नेत्री कंचन शर्मा व कांग्रेस नेता संजय हवेली ने प्रशासन पर लापरवाही का आर