चंदवारा: चंदवारा के एसएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच
जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल ने शुक्रवार को 1 बजे चंदवारा स्थित एसएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न की उपलब्धता, उठाव की स्थिति, भंडारण व्यवस्था, रखरखाव और साफ-सफाई सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।