दादरी: जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज को उत्तर प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों ने विधायक का किया स्वागत
सोमवार शाम 4:07 पर अपने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दादरी MLA तेजपाल नागर ने बताया कि आज दादरी विधानसभा के ग्राम जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज को उत्तर प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।यह कॉलेज अब हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों, के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार खोलेगा !!