झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, 80 प्रतिशत तक झुलसा
Jhajha, Jamui | May 24, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन के पुराने फुट ओवर ब्रिज की रंगाई के दौरान रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। रंगाई कार्य कर रहा पुरानी बाजार निवासी मजदूर नीरज मालाकार सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ रहा था, तभी वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और कपड़े तक जल गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रेल प्रशासन व आरपीएफ