चंदिया: मझगंवा में 11kv विद्युत लाइन की चिंगारी से लगी आग, किसानों की गेहूं की फसल जलकर खाक
Chandia, Umaria | Apr 12, 2026 उमरिया जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत मझगंवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बड़े इलाके में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया