चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करते हुए सड़क सुरक्षा गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना जीवन रक्षक सिद्ध होता है।