पन्ना: पन्ना-छतरपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा रेत से भरा ट्रक, चालक घायल।
Panna, Panna | Jun 28, 2026 "पन्ना-छतरपुर मार्ग की घाटी पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कटनी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"