बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बा के रेलवे स्टेशन के पास तेज आंधी में गिरा विशालकाय पाखड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित
Budaun, Budaun | May 3, 2026 बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे के आसपास अचानक आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान रेलवे स्टेशन के स्टेशन रोड पर सड़क के किनारे खड़ा एक विशालकाय पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।