हाथरस: सदर तहसील के पास तेज गति ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, सामने से आ रहे वाहन को बचाने में दो महिलाएं घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के सदर तहसील के पास आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रहे ओटो के सामने अचानक से वाहन आ गया जिसको बचाने के चलते ऑटो बीच सड़क पर पलट गया जिसमें बैठी हुई सवारी में दो महिलाएं घायल हो गई जिनको ऑटो वाला खुद अपने ऑटो में बैठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया फिलहाल डाक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार जारी है!